फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेली वेज कर्मचारियों को रेगुलर करने को मंजूरी

Sat, 08 Feb 2014 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल ने शनिवार को गवर्नमेंट एंड एमसी इंपलाइज एंड वर्कर्स चौथे डेलीगेट कान्फ्रेंस का लोगो (प्रतीक चिन्ह) अपने सेक्टर-28 स्थित निवास स्थल पर जारी किया।
विज्ञापन


इस अवसर सांसद बंसल ने को आर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों को जानकारी भी दी कि प्रशासन ने डेलीवेज कर्मचारियों के रेगुलर करने की मांग को मंजूरी दी गई है। कर्मचारियों की यह मांग पिछले काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी।

बंसल ने को आर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों को कहा कि प्रशासन ने डेली वेज को रेगुलर करने की पॉलिसी को मंजूरी दे दी थी। इस पॉलिसी के अंर्तगत 1700 डेली वेजीस कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। सांसद बंसल के इन प्रयासों के लिए कमेटी के सदस्यों ने सांसद बंसल को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा डी के तिवारी की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी का गठन किया था, तब इन कर्मचारियों को रेगुलर करने की पॉलिसी बनाई।

इस कमेटी के सदस्य थे एडिशनल होम सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी, चीफ  इंजीनियर, यूटी, एस के चड्ढा। को आर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार विर्मश के बाद तथा कमेटी ने इस संर्दभ में अपनी सिफारिशें 5 अप्रैल 2013 को चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसे मंजूर किया गया।

को आर्डिनेशन कमेटी के संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि अब कर्मचारियों को नियमित होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जो मिडल पास नहीं है उन्हें भी रेगुलर किया जाएगा। यह वर्ष 1992 के बाद भरती हुए डेलीवेज वर्करों को नियमित होने का अधिकार मिला है।

को आर्डिनेशन कमेटी का कांफ्रेंस 22 फरवरी को सेक्टर-18 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया है। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। राकेश कुमार ने बताया कि आगे की संघर्ष की रूप रेखा भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें