फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दड़वा स्थित जेएस सर्विस स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौलीजागरां के रहने वाले भवानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुुलिस ने चंडी मंदिर के पिछले क्षेत्र स्थित अमरावती एन्क्लेव निवासी ट्रक चालक दीपक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि शनिवार को दड़वा स्थित सर्विस स्टेशन के पास से साइकिल सवार भवानी गुजर रहा था। इस दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गिरफ्तार ट्रक चालक को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें