चंडीगढ़। कोरोना से रविवार को छह लोग संक्रमित हो गए। यह लोग सेक्टर 10, 27, 44, 56, मनीमाजरा आदि जगहों के हैं। वहीं ठीक होने पर 22 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। मालूम हो कि कोरोना से अब तक 809 लोगों की मौत हो चुकी है और 61889 लोग संक्रमित हो चुके हैं।