फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी के साथ 23 लाख की ठगी

Wed, 07 Aug 2019 11:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
परनीत कौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सांसद और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर से ठगी करने के आरोपी अताउल अंसारी को झारखंड के जामताड़ा इलाके से प्रोडेक्शन रिमांड पर जल्द ही स्थानीय पुलिस टीम पटियाला लाएगी। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है, जल्द ही सारा खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि परनीत कौर के साथ नई दिल्ली में संसद सत्र के दौरान 23 लाख की ठगी हुई है। मामला यह है कि आरोपी ने खुद को एसबीआई का बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि आपकी सैलरी डालनी है। जल्दी से अपना खाता, आधार, एटीएम नंबर बता दें। क्योंकि देर होने पर सैलरी अटक जाएगी। आरोपी ने परनीत को कहा कि वह होल्ड पर है। 

जल्द ही उनके पास एक ओटीपी नंबर भी आएगा, वह भी उसे बता दें। ताकि जल्दी से सैलरी डाली जा सके। परनीत कौर की ओर से सारी डिटेल बताते ही उनके खाते से 23 लाख रुपये निकाल लिए गए। 
विज्ञापन


इस संबंधी मैसेज पाते ही परनीत कौर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद साइबर सेल को पता लगा कि आरोपी रांची के जामताड़ा इलाके का है। पुलिस पहुंची, तो पता लगा कि आरोपी किसी अन्य केस में गिरफ्तार हो चुका है। अब आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए पंजाब पुलिस की टीम रांची पहुंच चुकी है। जल्द ही रिमांड पर आरोपी को पटियाला लाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें