फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पनीर असली है या एनालॉग, ग्राहकों को देनी होगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। त्योहारों के दौरान बाहर खाने और परिवार के साथ रेस्टोरेंट जाने का चलन बढ़ जाता है। ऐसे में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को नेक्सस एलांते मॉल के फूड आउटलेट संचालकों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और ग्राहकों को खाद्य सामग्री के बारे में सही जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा के हस्ताक्षरी अधिकारी सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि आउटलेट संचालकों को बताना होगा कि पनीर डेयरी से बना है या एनालॉग। इसके अलावा खाद्य सामग्री लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदनी होगी और खरीद के बिल सुरक्षित रखने होंगे। आउटलेट पर वैध एफएसएसएआई लाइसेंस भी प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना जरूरी है। बैठक में रेस्टोरेंट परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और कीटों से बचाव के इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया। खाने को तैयार करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल जांच करवाने, उसका रिकॉर्ड रखने और उन्हें खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें