फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते-चलते अचानक बिजली के पोल से जा चिपका युवक

Sun, 01 Jun 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही से एक व्यक्ति की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। सेक्टर 9 स्थित सिटको पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडिंग रोड पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल में करेंट आने से एक युवक चिपक गया।
विज्ञापन


करीब दस मिनट तक वह खंभे से चिपका रहा। पास से गुजर रहे लोगों ने जब चिल्लाना शुरू किया तो पेट्रोल पंप पर खड़े उसके साथी मौके पर पहुंचे और लकड़ी के डंडे से उसे हटाना शुरू किया। जब तक उसे हटाया जाता तब तक वे बेहोश हो चुका था।

साथियों ने एक वाहन चालक को रुकवाया और उसे गाड़ी में डालकर पीजीआई पहुंचे। पीजीआई में वह जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है। डाक्टरों का कहना है कि हालत गंभीर है। अभी कुछ बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा   
रात करीब पौने दस बजे सिटको पेट्रोल पंप में काम करने वाला युवक  विपिन किसी काम से रोड क्रास कर सेक्टर 17 की ओर जा रहा था। डिवाइडिंग रोड पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे का जंक्शन बाक्स खुला हुआ था।

नंगे तार खुले थे। जैसे ही विपिन का हाथ खंभे और पास से गुजर रही लोहे की फैंसिंग से लगा तो वह वहीं चिपक गया। यह देख इस भीड़भाड़ वाली सड़क से गुजर रहे लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप से उसके साथी पहुंचे और लकड़ी के डंडे से उसे खंभे से हटाया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। फिर उसे पीजीआई ले जाया गया।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने यूटी इलेक्टिसिटी को फोन कर तुरंत लाइट बंद करने को कहा।

220 वोल्ट से ज्यादा था करेंट
युवक के चिपकने से आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ में सेक्टर 18 के इलेक्ट्रिशियन सोनू भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में टेस्टर लगाया तो वह तेजी से जल उठा। सोनू के अनुसार 220 वोल्ट करेंट तार में मौजूद था। खंभे का साकेट और तारों के ज्वाइंट खुले हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें