फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के साथ तीन मई तक चंडीगढ़ में जारी रहेगा कर्फ्यू, प्रशासक बोले- बेहद महत्वपूर्ण हफ्ता

Wed, 15 Apr 2020 10:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते प्रशासक वीपी सिंह बदनौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर में तीन मई तक कर्फ्यू के लागू रहने के आदेश जारी किए। प्रशासक ने कहा कि शहर के लिए अगला हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर इस दौरान ढील दी तो स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आने वाले दिनों में कर्फ्यू को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर निगरानी रखने की बात कही है, जिसके बाद अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि शहरवासियों को किसी भी तरह की छूट देने का फैसला 20 अप्रैल के बाद ही किया जाएगा।

बैठक में प्रशासक ने कहा कि शहरवासियों को प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए 7 नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। यह सभी नियम कोरोना से लड़ने में बेहद सहायक साबित होंगे। एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि चंडीगढ़ के किसानों, दिहाड़ीदार मजदूर और छोटे उद्योगपतियों को राहत पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन केंद्र सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग

बैठक में डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी दीवान ने बताया कि मंगलवार को सारंगपुर, रायपुरकलां, बहलाना, मनीमाजरा, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू में डोर-टू-डोर हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। अब तक शहर के पांच लाख से ज्यादा लोगों को कवर किया जा चुका है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि शहर के अस्पतालों में मास्क और पीपीई की कोई कमी नहीं है। बताया कि पीजीआई के 40 डॉक्टरों को होटल पार्क व्यू में ठहराया गया है, जहां उनके रहने-खाने आदि का खर्चा चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से उठाया जा रहा है।

3000 परिवार को दिया गया राशन
फूड एंड सप्लाई सेक्रेटरी विनोद पी कावले ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत शहर में गेहूं और दाल के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक राम दरबार, बहलाना, कैंबवाला, किशनगढ़, शांति नगर, विकासनगर आदि में 3000 परिवारों को राशन दिया जा चुका है। चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि अब तक 2789 दोपहिया, 82 तिपहिया और 911 चारपहिया गाड़ियों को इंपाउंड किया जा चुका है। इसके अलावा 485 लोगों को कर्फ्यू के दौरान बाहर घूमते पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें