फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंचकूला में ही होगा कोरोना का टेस्ट, सिविल अस्पताल में 24 घंटे टेस्टिंग लैब होगी संचालित

Wed, 15 Apr 2020 01:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचूकला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन दिन बाद (17 अप्रैल से) पंचकूला कोरोना से लड़ने के लिए और सक्षम हो जाएगा, क्योंकि सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में 50 लाख रुपये की लागत वाली कोरोना टेस्टिंग लैब शुरू हो जाएगी। इसे लेकर जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। लैब सिविल अस्पताल में स्थापित होनी है। इसे लेकर सरकार ने अनुमति दे दी है। अब मशीन व जरूरी उपकरणों के आने का इंतजार है।

विज्ञापन


मशीनें आने के बाद तुरंत लैब शुरू कर दी जाएगी। इसके शुरू होने से चंडीगढ़ से रिपोर्ट आने में लगने वाले समय की बचत होगी और बीमारी के संदिग्ध या मरीजों की रिपोर्ट तुरंत आएगी। सिविल अस्पताल पंचकूला का फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर- 39 स्थित इमटेक संस्थान और पीजीआई लैब से अनुबंध हैं। यहां आने वाले सैंपल की उक्त दोनों संस्थानों की लैब में जांच करवाई जाती है।

डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 ने कहा कि सिविल अस्पताल में जल्द ही लैब शुरू हो जाएगी। इसे लेकर संबंधित डॉक्टरों व स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सैंपल की रिपोर्ट भी जल्दी आएगी जिसके चलते कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पहले की तुलना में जल्दी इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


हर रोज 50 सैंपल का हो सकेगा टेस्ट
जानकारी के अनुसार लैब में टेस्टिंग की सेवाएं 24 घंटे सातों दिन संचालित रहेंगी ताकि जरूरतमंद को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। सैंपल की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। लैब में हर रोज करीब 50 टेस्ट की सुविधा होगी, जिसके चलते जानलेवा कोरोना से जंग में आसानी होगी।

डॉक्टर व स्टाफ को सैंपल जांच की ट्रेनिंग
बता दें कि लैब में सैंपल की जांच के लिए डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को जरूरी ट्रेनिंग दिलवाई जा चुकी है। बता दें कि लैब में 2 डॉक्टरों की ड्यूटी होगी। इसके अलावा 4 अन्य स्टाफ सदस्य भी वहां मौजूद रहेंगे, जो टेस्टिंग संबंधी काम में डॉक्टरों की मदद करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें