फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक में दिखाया कैसे, बेटी ही बचाएगी

Sun, 26 Jan 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी समाज और देश का भविष्य है। आज के शिक्षित समाज में भी बेटी के प्रति सोच बेहतर नहीं है, लेकिन अब इस सोच को बदलना होगा।
विज्ञापन


कुछ इसी तरह बेटी बचाने के लिए शहर के सेंट जोन स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन संदेश दिया। गणतंत्र दिवस समारोह में सेंट जोन के बच्चों ने सामाजिक मुद्दों को बेहतरीन तरीके से पेश किया, लेकिन भ्रूण हत्या को लेकर पेश नाटक सबसे आकर्षण का केंद्र रहा।

स्कूली बच्चों ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान में बेटों की भागेदारी सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार मुख्य अतिथि थे।

स्कूल प्रिंसिपल कविता दास ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्कूल में सामाजिक मुद्दों को लेकर बने विभिन्न क्लब के बारे में जानकारी दी।

गणतंत्र दिवस के रंग में रंगे बच्चों के देश भक्तिगीतों से स्कूल का पूरा वातावरण गूंज उठा। विद्यार्थियों ने देश के लिए जाने देने वाले शहीदों को सलाम किया और सेव गर्ल्स चाइल्ड की शुरुआत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस पेंटिंग में भी बच्चों ने संदेश देने वाले पर्यावरण जैसे मुद्दों को चुना। स्कूल प्रिंसिपल कविता दास और डीपीआई (स्कूल) ने अमर उजाला के बेटियां ही बचाएंगी अभियान को काफी सराहा। कविता दास ने कहा कि पहली बार किसी अखबार ने इतने बड़े स्तर पर इस तरह का अभियान चलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें