फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में एनएसएस कैंप का रंगारंग समापन

Mon, 06 Jan 2014 02:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में सात दिन से चल रहे एनएसएस कैंप का रविवार को समापन हो गया। पीयू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के विधायत अमरिंद्र सिंह राजा वरिंग मुख्य अतिथि और एनएसएस स्टेट लायजनिंग ऑफिसर विक्रम राणा और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नवदीप गोयल विशेष अतिथि थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एनएसएस कैडेट ने सामाजिक बुराईयों के खिलाफ नाटक का मंचन किया तो लद्दाखी डांस, और गवर्नमेंट स्मार्ट स्कूल 53 के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने गिद्दा से खूब तालियां बटोरी। जतिंद्र हिमांशू द्विवेदी और करन गुलजार की प्रस्तुति भी शानदार रही। वरिंग ने कहा कि उन्हें पीयू का एल्युमनी होने की खुशी होती है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से नई सोच और जोश के साथ अपनी मंजिल पाने का मंत्र भी दिया। बिक्रम राणा ने कहा कि इस तरह के कैंप से युवाओं को कम्युनिटी से जुड़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें