राजिंदरा पार्क में आयोजित मिलट्री लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को बाइक सवार पृथ्वीराज ढिल्लों की ‘चेतक’ छलांग और आर्मी के ट्रेंड डॉग्स ने हैरतअंगेज जंप ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके साथ ही इस फेस्ट ने 13 से 15 दिसंबर को शुरू होने वाले तीसरे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के लिए दर्शकों की उत्सुकता को शिखर पर पहुंचा दिया। मुख्य अतिथि चीफ ऑफ स्टाफ वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल गुरपाल सिंह संघा को सैल्यूट करने के बाद बड़े ही आकर्षक अंदाज में परेड के लिए नायब सूबेदार कमल सिंह के नेतृत्व वाली सेना की टुकड़ी का लोगों ने खड़े होकर हौसला बढ़ाया।
घुड़सवारी शो के दौरान घुड़सवारों के आपसी तालमेल ने दर्शकों के साथ भरे मैदान में लोगों की धड़कनेें बढ़ा दी। सेना, पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) और सिटी क्लब के जवानों ने लोगों का रोमांचक एवं उत्साह शिखरों पर पहुंचा दिया। आदित्या चाहल ने अपने प्रशिक्षित घोड़े फार्गो और फारूक ने बहुत बहादुरी के साथ कई बाधाओं को पार करते रोमांच को बरकरार रखा। यहां रोचक ट्रिक जंपिंग ने दर्शकों को रोचकता से भर दिया। छह बार की शो जंपिंग के दौरान सबसे छोटी और अकेली महिला घुड़सवार सुहानी जामवाल सबकी आंखों की रौनक बनी। उसने फुर्ती, दिलेरी और कुशलता से अपने घोड़े को सभी अड़चनें पार करवाई और फैन का दिल खुश कर दिया। इस दौरान लोग टैंक पर सवारी करते हुए नजर आए।
कार्निवल फिनाले में 4×4 जीप और बाइक ऑफ राइडरों के जबरदस्त ढंग से सलश पिट्टज, एकसल ब्रेकर और स्माल मैन मेड डिचिज की हैरतअंगेज ढंग ने सभी दर्शकों को मोह लिया। इस मौके पर पुलारिस, फोर्स गोरखा, थारस, एम एम 550 जीपों और बोलेरोज को नौजवान चालकों ने हिम्मत, शक्ति, संतोष और दिलेरी का प्रदर्शन किया और सहृदय सैन्य भावना को दिखाया। इसके अतिरिक्त कई आर्मी डॉग इकाइयां जिसमें रीमाउंट वेटनरी कॉर्प्स सेंटर और कॉलेज, मेरठ और एनएसजी के माहिरों द्वारा किये गए डॉग शो में आकर्षण का केंद्र बने। इस शो में प्रशिक्षित कुत्तों और उनके मास्टरों के तालमेल और समझ को विशेष तौर पर नौजवानों को हैरानी से भर दिया। इस मौके पर दर्शकों ने आर्मी द्वारा ट्रेंड किए गए डाग्स की हैरतअंगेज तरीके से रुकावटें, जंप और दीवारों को पार करने वाले करतबों की प्रशंसा की। इस मौके पर लीडर डाग ने द्वारा मुख्य मेहमान को फूलों का गुलदस्ता दिया। ट्रैकर, माइन डिटेक्शन, अकैसपलोजिव डिटेक्शन, गार्ड, इनफैंटरी पेट्रोल और बचाव दस्ते, हिमस्खलन बचाव और अन्य बचाव कामों में विभिन्न किस्मों के कुत्तों को शो में शामिल किया गया।
फेस्ट में लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल (सेवा मुक्त) पीवीएसएम के अलावा आर्मी सर्विस कॉर्प्स, पश्चिमी कमांड के मेजर जनरल राज पुरोहित, एडीजीपी अपराध गुरप्रीत दिओ, एसएसपी ट्रैफिक चंडीगढ़ शशांक आनंद, एसएसपी लॉ एंड ऑर्डर नीलांबरी जगदाले, अतिरिक्त सचिव (वन) मोनेश कुमार और कर्नल रसनील चाहल शामिल हुए।
चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी में एंट्रेंस एग्जाम में जुटे युवाओं ने लिया फेस्ट का आनंद
पंजाब के युवा सेना व उससे जुड़े हुए कई इंजीनियरिंग सेवाओं के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं। चंडीगढ़ और मोहाली में स्थित चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी के तीस युवाओं ने चंडीगढ़ मिलिट्री लिटरेचर के दौरान सैन्यकर्मियों से मिलकर उनके जीवन की दिनचर्या की जानकारी ली। इस अवसर पर इन्होंने खासतौर पर निर्मित ऑफ रोडिंग ट्रैक भी देखी। इसमें जीप और रॉयल एनफील्ड के खास मॉडल हिमालयन के लिए बनाया गया था। इस वर्ष एनडीए का एंट्रेंस 12 व 26 जनवरी को होगा। इस मौके पर चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी की प्रशिक्षिका वंदना ने कहा कि एक जमाना था जब पंजाब से एनडीए में चयनित होने वाले छात्रों की संख्या अधिकतर हुआ करती थी पर अब पंजाब की धरती पर शिक्षा से अधिक नशों का कब्जा है।