फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति की जगह लेगा 'बेहद-2', नफरत के साथ नजर आएगी माया

Tue, 03 Dec 2019 02:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बेहद 2 की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंखों में बदले की आग लिए माया अब एक बार फिर बेहद-2 के नए सीजन के साथ सोनी टीवी पर वापसी कर रही है। दिसंबर में शुरू हो रहा यह सीरियल रात नौ बजे कौन बनेगा करोड़पति के स्थान पर दिखाया जाएगा। एलएसडी प्रोडक्शन के निर्माण में बनी यह फ्रेंचाइजी भारतीय टेलीविजन पर डार्क थ्रिलर ड्रामा का स्तर और ऊपर उठा देगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के इस दौर में जहां गुमनामी एक लग्जरी है, वहीं गहरे राज और धोखे की एक कहानी उभरी है। बेहद के पिछले सीजन में अपने जुनून भरे प्यास के लिए सराही गई माया अब एक और रहस्यमय और दिलचस्प अवतार में नजर आएगी। इसमें जेनिफर विंगेट एक थ्रिलर लेखिका माया जयसिंह बनी हैं, जो अपनी नॉवेल की सफलता के बाद चर्चित हो जाती हैं। लेकिन उसने अपनी पहचान पूरी तरह से छिपाकर रखी है।

इस बार यह शो एक खतरनाक प्यार की कहानी बनकर सामने आएगा। इस शो में आशीष चौधरी एक अरबपति मृत्युंजय रॉय उर्फ एमजे की भूमिका में नजर आएंगे, जो बहुत ही घमंडी हैं और उनका मानना है कि पैसे से सबकुछ खरीदा जा सकता है। उनके दो बेटों रूद्र और ऋषि हैं जिनका किरदार भी इस सीरियल में महत्वपूर्ण है। रूद्र बेहद ही आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक है और ऋषि बेहद ही मस्त मौला किरदार में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरियल में कुछ और भी महत्वपूर्ण किरदार हैं जो बेहद को बेहद रोचक बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें