फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः लोकल रूट पर घाटे में सीटीयू, हरियाणा रोडवेज ने भी पीजीआई तक जाने से किया इंकार

Sun, 23 Feb 2020 10:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसें अब चंडीगढ़ के लोकल रूट पर नहीं दौड़ेंगी। लोकल रूट पर सीटीयू के घाटे को देखने के बाद हरियाणा रोडवेज ने यह फैसला लिया है। एक बैठक के दौरान यूटी के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने हरियाणा के अधिकारियों को बताया कि पीजीआई रूट पर सीटीयू की बसें घाटे में चल रही हैं, ऐसे में हरियाणा रोडवेज भी अगर बसें चलाएगा तो वह भी घाटे में ही रहेगा।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज ने पंचकूला के नारायणगढ़ से पीजीआई तक बस सर्विस शुरू करने के लिए पिछले साल अक्तूबर में सीटीयू को प्रस्ताव भेजा था।

इस पर चंडीगढ़ ने हामी भी भर दी थी लेकिन बीते दिनों हरियाणा के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने पीजीआई रूट पर सवारियों का आंकड़ा दिया। आंकड़ों के अनुसार, पीजीआई रूट पर सिर्फ 32 फीसदी ही सवारियां हैं। इस जानकारी के बाद हरियाणा ने खुद ही बसें चलाने से इंकार कर दिया। हरियाणा रोडवेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न जिलों से पिछले कई सालों से पीजीआई के लिए बस सर्विस शुरू करने की मांग की जा रही है, लेकिन यूटी होने की वजह से वह बसें नहीं चला सकते थे।

बता दें कि हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से आने के बाद लोगों को कई बस बदलकर पीजीआई पहुंचना पड़ता है। पीजीआई पहुंचने वाले मरीजों को ऐसे में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हरियाणा रोडवेज ने सिर्फ पंचकूला के विभिन्न हिस्सों को कवर करती हुई एक बस पीजीआई तक चलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ का जवाब - आईटीएस से दूर हो जाएगी समस्या

लोकल रूट पर बस सर्विस शुरू करने के प्रस्ताव पर सीटीयू ने पंचकूला से पीजीआई तक चलने वाली बसों का डाटा हरियाणा के अधिकारियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया है कि पंचकूला से पीजीआई तक सीटीयू की कई बसें चलती हैं। इनमें से ज्यादातर बसों की सीटें खाली ही रहती हैं।

यूटी के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी अजय कुमार सिंगला ने कहा कि सीटीयू जल्द ही इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) अपनाने जा रहा है। इस पर काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद लोग मोबाइल पर ओला-ऊबर की तरह ट्रैक कर सकेंगे। इससे सवारियों की संख्या बढ़ेगी। पंचकूला की सवारियों की समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

हरियाणा रोडवेज ने क्यों भेजा था प्रस्ताव
नारायणगढ़ से पीजीआई के लिए कोई भी सीधी बस नही है। मरीजों को नारायणगढ़ से बस लेकर हाउसिंग बोर्ड उतरना पड़ता है। कई अनजान लोग पीजीआई जाने के लिए सेक्टर-17 पहुंचते हैं और फिर वहां से ऑटो या बस लेकर पीजीआई पहुंचते हैं। हरियाणा रोडवेज के प्रस्ताव के मुताबिक, वह पूरे पंचकूला को कवर करते हुए पीजीआई तक की बस सर्विस शुरू करना चाहते थे।

हरियाणा रोडवेज ने पीजीआई के लिए बस सर्विस शुरू करने का एक प्रस्ताव भेजा था। हमने इस रूट के ट्रैफिक की जानकारी उन्हें दी है। हरियाणा को बताया गया है कि लोकल रूट पर सवारियों की संख्या काफी कम है।
- अजय कुमार सिंगला, ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें