फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तंगोरी से पीजीआई तक शुरू हुई सीटीयू ई-बस सेवा, हर 20 मिनट में मिलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लांडरा बनूड़ रोड पर स्थित गांव तंगोरी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। तंगोरी से पीजीआई तक चलने वाले सीटीयू के रूट नंबर 242 पर अब इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत कर दी गई है। इस बदलाव के साथ ही बसों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इससे यात्रियों को अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक और नियमित सेवा मिलेगी। ये बसें तंगोरी से चलकर सनेटा, लांडरां, मोहाली और चंडीगढ़ होते हुए पीजीआई तक जाएंगी।
विज्ञापन

इस रूट पर रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं, जिन्हें अब आरामदायक और एयरकंडीशंड यात्रा का लाभ मिलेगा, खासकर गर्मियों के मौसम में। तंगोरी से पीजीआई के लिए पहली बस सुबह करीब 6:15 बजे रवाना होती है। इसके बाद पूरे दिन हर 20 से 30 मिनट के अंतराल पर बसों का संचालन जारी रहता है। तंगोरी से आखिरी बस शाम 7 बजे पीजीआई के लिए चलती है, जिससे यात्रियों को दिनभर बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। नई हरे रंग की ये इलेक्ट्रिक बसें बैटरी से चलती हैं, जिसके कारण इनमें न तो शोर होता है और न ही धुआं निकलता है। इससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें