फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन रूटों पर अब नहीं जाएंगी सीटीयू की बसें

Tue, 03 Dec 2013 01:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीयू ने एक बार फिर लंबी दूरी की बसों को बंद कर जनता के लिए नई समस्या खड़ी कर दी है। अचानक 15 लांग रूट की बसें बंद कर दी गईं। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली के रूट शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी सीटीयू के कई लंबी दूरी की बसें बंद हो चुके हैं, जिस वजह से यात्रियों को अन्य रोडवेज की बसों में सफर करना पड़ता है।

सूत्रों का कहना है कि एक दिन पहले ही इन मार्गों पर कुछ बसें चलनी बंद हो गई थीं और सोमवार से तो इन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सीटीयू ने इन मार्गों के परमिट ही सरेंडर कर दिए हैं। इन पर चल रही बसों को हटाकर अब लोकल रूट पर चलाया जाएगा। लोकल रूट पर भी बसों की काफी ज्यादा कमी चल रही है।

लोकल के लिए 98 बसें खरीदी जानी थी, लेकिन अभी तक खरीद प्रक्रिया ही अधर में लटकी पड़ी है। लोकल रूट को मजबूत करने के लिए पहले भी प्रशासक शिवराज पाटिल के निर्देश पर कई लंगे रूट की बसें बंद की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


सीटीयू डायरेक्टर ने की पुष्टि
इस बारे में सीटीयू निदेशक टीपीएस फुलका ने भी पुष्टि कर दी है, लेकिन फिलहाल वे इसपर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि सीटीयू के जनरल मैनेजर एसपी परमार के आदेशों पर यह फैसला हुआ है। परमार पहले भी कई बार जनता विरोधी फैसले कर चुके हैं, जिनका हमेशा से यूनियन विरोधी करती रही है।
विज्ञापन


इन रूटों पर नहीं चलेंगी बसें
चंडीगढ़- रोहतक
चंडीगढ़- दिल्ली
चंडीगढ़- देहरादून
चंडीगढ़- शिमला
चंडीगढ़- बैजनाथ
चंडीगढ़- बैजनाथ
चंडीगढ़- दादरी
चंडीगढ़- जींद
चंडीगढ़- पट्टी
चंडीगढ़- ज्वालाजी
चंडीगढ़- अमृतसर
चंडीगढ़- कटरा
चंडीगढ़- सुजानपुर
चंडीगढ़- मनाली
चंडीगढ़- तलवाड़ा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें