फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसबी के अत्याधुनिक फ्लैट प्राइवेट अपार्टमेंट को देंगे मात, आईटी पार्क में बनेंगे एक हजार फ्लैट्स

Fri, 20 Jul 2018 02:30 AM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अब शहर में प्राइवेट अपार्टमेंटों को टक्कर देने जा रहा है। सीएचबी शहर के आईटी पार्क में 1000 अत्याधुनिक फ्लैट्स का निर्माण कार्य कराने जा रहा है। इसके लिए कंसल्टेंट ने पांच डिजाइन तैयार कर दिए हैं। लेकिन बीते एक माह से आर्किटेक्ट विभाग के पास डिजाइन पास करने का काम लटका पड़ा हुआ है। इसके चलते फ्लैट्स का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


शहर में बोर्ड के पास आईटी पार्क में 123 एकड़ भूमि है। इसमें 20 साइट्स पर डेवलपमेंट की जानी है। बोर्ड ने दो साइट्स पर एक हजार फ्लैट्स का निर्माण करना है। एक माह पूर्व कंसल्टेंट ने करीब पांच डिजाइन आर्किटेक्ट बोर्ड को सबमिट कर दिए गए हैं। इनमें से कौन सा डिजाइन जोनिंग प्लान के मुताबिक फिट बैठता है यह आर्किटेक्ट विभाग को तय करना है। हालांकि पिछले एक माह से यह आर्किटेक्ट के पास ही लंबित पड़ा है। विभाग इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है। इसके चलते फ्लैट्स का निर्माण कार्य अधर में है।

नौ माह में पूरा करना था काम
आईटी पार्क की 20 साइट्स में से 18 साइट्स प्राइवेट बिल्डरों को डेवलपमेंट के लिए देनी हैं। इसके लिए बोर्ड ने पहली बार प्राइवेट कंसल्टेंट बाय डिजाइन हायर किया है ताकि प्राइवेट बिल्डरों के साथ मुकाबला किया जा सके। इसके साथ ही बेहतर डिजाइन के साथ फ्लैट्स तैयार किए जा सकें। कंसल्टेंट को कुल नौ महीने में अपना काम पूरा करके बोर्ड को देना हैं। इसमें आर्किटेक्चरल डिजाइन से लेकर इनवार्यमेंट क्लीयरेंस तक सभी काम उसी ने करके देने हैं।
विज्ञापन


 ऐसे होंगे फ्लैट्स
सीएचबी द्वारा 17 एकड़ भूमि पर फ्लैट्स का निर्माण करवाया जाएगा। इसमें ईडब्ल्यूएस, वन बैडरूम, टू बैडरूम और थ्री बैडरूम फ्लैट्स शामिल होंगे। ये सेवन स्टोरी होंगे, जिसमें जिम और स्वीमिंग पूल का निर्माण भी करवाया जाएगा। वर्तमान कलेक्टर रेट के हिसाब से टू बैडरूम फ्लैट की कीमत 60 लाख और थ्री बैडरूम फ्लैट की कीमत 90 लाख रुपये के करीब होगी।

जोनिंग प्लान के मुताबिक प्लान होगा तैयार
बोर्ड के चीफ इंजीनियर राजीव सिंगला ने बताया कि कंसल्टेंट ने पांच डिजाइन महीना पहले ही उन्हें तैयार करके सबमिट कर दिए थे। इन्हें उन्होेंने आर्किटेक्ट विभाग को भेज दिया है जिन्होंने जोनिंग प्लान के मुताबिक डिजाइन फाइनल करने हैं। उसके बाद ही वे डिजाइन फाइनल करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में लेकर आएंगे, जिसके बाद ही कंसल्टेंट फाइनल ड्राइंग और अन्य कार्यों पर काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें