फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की क्रूजर गाड़ी पेड़ से टकराई, 11 घायल

Tue, 26 Apr 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बठिंडा-मलोट रोड पर सोमवार सुबह बारातियों की क्रूजर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसमें बैठे दूल्हे के पिता और चाचा समेत 11 लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


उनकी पहचान गाड़ी चालक राजू सिंह, दूल्हे के पिता निक्का सिंह, चाचा भूरा सिंह, बराती सोनी, गुरसेवक सिंह, बिशन सिंह, विषनू, अजय कुमार, सेवक सिंह, बाबा बूटी सिंह और राजू सिंह के तौर पर हुई है।

चालक राजू सिंह ने बताया कि वह शादी समागम में हिस्सा लेने के बाद बठिंडा से वापस मुक्तसर बरात लेकर जा रहा था। मलोट रोड पर पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने साइड मार दी। इससे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के किनारे पर लगे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान होने से बचाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें