फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की सूचना पर सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़, सुबह 3 बजे पहुंचे आढ़ती

विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़। इस दौरान लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा है। अमर ? - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा के बाद आढ़तियों ने शनिवार तड़के 3 बजे ही सेक्टर-26 मंडी पहुंचकर फुटकर विक्रेताओं को सब्जी व फल बेचना शुरू कर दिया। आढ़तियों को डर था कि सुबह सख्ती हुई तो माल खराब हो जाएगा। इससे पहले शुक्रवार शाम को भी मंडी में भारी भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते शहर में लगातार बिगड़ते हालात के बाद बीते शुक्रवार को प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इस दौरान मंडी बंद रहेगी या खुलेगी, इसका निर्णय नहीं हुआ था। इससे व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, इसका मंडी पर कोई असर नहीं दिखा। रोज की तरह ही मंडी में भीड़ थी। कुछ फुटकर विक्रेता शाम को ही सब्जी लेने पहुंच गए। उन्होंने ज्यादातर सामान शाम को ही खरीद लिया। आढ़ती भी अपना माल खराब होने के डर से तड़के जल्दी आकर सब्जियां व फल बेचने में लग गए। हालांकि, आढ़ती कस्तूरी लाल शर्मा ने कहा कि लोग चिंता न करें। परिस्थिति कोई भी हो, हर हाल में लोगों तक फल व सब्जी सही दाम में पहुंचाई जाएगी। सेक्टर में रेहड़ी वाले फल व सब्जी पहले की तरह बेचने पहुंचे। इस दौरान दाम में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें