फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सावन के अंतिम सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठा। लोगों ने परिवार और बच्चों के साथ मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूजा सामग्री की दुकानों में खरीदारी के लिए भक्तों की भीड़ रही। दोपहर तक जलाभिषेक के बाद शिवालय को साफ कर शाम को भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर- 7, 8, 11, 15, 18, 21, 22, 23, 24, 40, 44, 46, 47 के अलावा गांव और कालोनियों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भवान का जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंदिरों में जल चढ़ाने की विशेष व्यवस्था की गई थी।
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि बड़ी संख्या में शिव भक्त पारदेश्वर और नर्मदेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया। सेक्टर 20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में भगवान का जलाभिषेक के बाद 5100 वेलपत्र अर्पित किया गया। इस मौके पर भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर में भक्तों ने भोले बाबा के शृंगार दर्शन किए। आए सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। सेक्टर-40 श्री हनुमंत धाम मंदिर कमेटी की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि बड़ी संख्या में त्रिलिंगेश्वर भगवान का पूजन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें