फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के 144 वाहनों की खरीद में करोड़ों का राजस्व नुकसान : खैरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कपूरथला के भुलत्थ हलके से विधायक सुखपाल खैरा ने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस की ओर से 144 वाहनों की खरीद में करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। मिलीभगत के चलते इन वाहनों को बिना मोलभाव के ही खरीद लिया गया जबकि वही वाहन अन्य ग्राहकों को बड़ी छूट पर बेचे गए।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दाैरान खैरा ने दस्तावेज प्रस्तुत कर यह आरोप लगाए और इसकी शिकायत उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक और प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक को भेजकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेरा ने बताया कि वाहनों की खरीद रोड सेफ्टी के तहत की गई थी। करोड़ों रुपये के 144 वाहनों की खरीद करते समय वित्तीय अनियमितता बरती गईं। पुलिस महकमा इसमें थोक खरीद छूट हासिल करने में विफल रहा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए, क्योंकि इससे काफी बड़ा राजस्व नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें