फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड डीएसपी ने युवी की बहन से की बदतमीजी

Mon, 25 Aug 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर युवराज सिंह की चचेरी एनआरआई बुआ ने चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी पर गंभीर आरोप जड़े हैं। एनआरआई कुलजीत कौर का आरोप है कि मारपीट के दौरान रिटायर्ड डीएसपी और उनके बेटों ने मेरी बेटी तान्या से छेड़छाड़ की और अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की। रिटायर्ड डीएसपी ने उन्हें अपनी आईपीएस बेटी के नाम से भी धमकाया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कर्नाटक में आईपीएस है और वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
विज्ञापन


पंचकूला सेक्टर-2 में हुई थी बहस
क्रिकेटर युवराज सिंह के मनीमाजरा स्थित घर से पार्टी से लौट रही उनके पिता की चचेरी बहन और उनके बच्चों की पंचकूला सेक्टर-2 स्थित घर के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी से बहस हो गई। इसके बाद दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट हो गई।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रॉड और अन्य हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उनका सेक्टर-छह स्थित अस्पताल में मेडिकल कराया गया। देर रात समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन

गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा

जानकारी के अनुसार युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की एनआरआई चचेरी बहन कुलजीत कौर बेटी तान्या और बेटे एरन के साथ इन दिनों इंडिया आई हुई थी। वह पंचकूला सेक्टर दो स्थित डॉ. भूपेंद्र सिंह के घर पर ठहरी हुई हैं।

रविवार को वह बेटी और बेटे के साथ योगराज सिंह के मनीमाजरा स्थित घर पर उनकी बेटी के बर्थडे पार्टी में गई हुई थी। देर रात जब वह घर लौटीं तो उनकी गाड़ी पार्क करने को लेकर पास ही रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी आशानंद से बहस हो गई।

इसी बीच रिटायर्ड डीएसपी के हाईकोर्ट में वकील दोनों बेटे सुमित और सुनील भी वहां पहुंच गए। थोड़ी देर में ही बहस इतनी बढ़ गई कि उनमें मारपीट होने लगी। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन

डीएसपी और उसके बेटों ने की मारपीट और अभद्रता

डॉ. भूपेंद्र सिंह ने इसकी सूचना योगराज सिंह को दी। इस पर वह वहां पहुंचे और कुलजीत कौर और उनके बच्चों को सेक्टर-छह स्थित अस्पताल ले गए। इसके फौरन बाद दूसरे पक्ष के लोग भी मेडिकल कराने वहां पहुंच गए।

अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने वहां पहुंच दोनों पक्षों का मेडिकल कराया। देर रात तक पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। हालांकि देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

एनआरआई कुलजीत कौर का आरोप है कि मारपीट के दौरान रिटायर्ड डीएसपी और उनके बेटों ने मेरी बेटी तान्या से छेड़छाड़ की और अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

रिटायर्ड डीएसपी ने उन्हें अपनी आईपीएस बेटी के नाम से भी धमकाया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कर्नाटक में आईपीएस है और वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें