इसके तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस टीम जांच के लिए मृतक के घर पहुंची और वहां मिले सुसाइड नोट और पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया।
जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी है वो उसके पिता की है। उन्होंने बताया कि युवक ने दाई कनपटी पर गोली मारी तो आर-पार निकल गई। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
एमसी कॉलोनी निवासी विक्की ने रविवार देर शाम घर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने मृतक के दादा अनूप सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। -निरंजन कुमार, सिटी थाना प्रभारी, चरखी दादरी