फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शराब के नशे में युवक ने परिजनों को पीटा; पुलिस पहुंची तो SHO की वर्दी फाड़ी, पेट-सिर में मुक्के मारे

Mon, 23 Oct 2023 09:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

एफआईआर के अनुसार आरोपी ने एसएचओ राजकुमार के मुंह, पेट और सिर में मुक्के मारे। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि मैं तेरे लड़के को अच्छे से जानता हूं। मिलते ही उसे मार दूंगा।
विज्ञापन
चरखी दादरी थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के वार्ड-16 में शराब के नशे में एक युवक ने पहले अपने परिजनों के साथ मारपीट की और बाद में मदद को पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस संबंध में दादरी सिटी थाने में आरोपी जितेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सिटी थाने में दर्ज केस के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को मूलरूप से खातीवास निवासी और फिलहाल शहर के वार्ड-16 में रहने वाले जयसिंह ने फोन कर पुलिस से मदद मांगी। कॉल कर जयसिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका बेटा जितेंद्र शराब के नशे में है और मारपीट कर रहा है।

सूचना के आधार पर एसएचओ राजकुमार, हेड कांस्टेबल हरिओम व अशोक, चालक संजीव और सुनील के साथ वार्ड-16 पहुंचे। एसएचओ के अनुसार उस समय भी जितेंद्र अपने परिजनों के साथ मारपीट कर रहा था। हाथापाई और गिरने से उसे चोट आई है। उसे जब पुलिस कर्मचारियों ने काबू करने का प्रयास किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसी दौरान उसने एसएचओ की वर्दी फाड़ दी और पेट व सिरे में मुक्के भी मारे। बचाव करने आए हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को जितेंद्र ने काट लिया।

लड़के को जान से मारने की दी धमकी

एफआईआर के अनुसार आरोपी ने एसएचओ राजकुमार के मुंह, पेट और सिर में मुक्के मारे। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि मैं तेरे लड़के को अच्छे से जानता हूं। मिलते ही उसे मार दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें