फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot News: बाजाखाना में स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर नौजवान की हत्या, शराब ठेकेदार व चालक नामजद

Thu, 22 Jun 2023 07:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

थाना बाजाखाना के एसएचओ सुखदर्शन कुमार शर्मा ने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने शराब ठेकेदार दर्शन कुमार व स्कॉर्पियो चालक बलविंदर सिंह कैप्टन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजाखाना में स्कॉर्पियो से एक्टिवा सवार को टक्कर मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव दल सिंह वाला निवासी बलकरण सिंह ( 40) के रूप में हुई और इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई चमकौर सिंह की शिकायत पर कोटकपूरा के शराब ठेकेदार दर्शन कुमार व स्कॉर्पियो चालक बलविंदर सिंह उर्फ कैप्टन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को चमकौर सिंह ने बताया कि उसका भाई बलकरण सिंह पहले ठेकेदारों के साथ शराब का काम करता था और इन दिनों वह ठेकेदार से हटकर बाहर से शराब लाकर बेचता था। घटना वाले दिन 20 मई की शाम को जब वह व उसका भाई बलकरण सिंह बाजाखाना के पास पहुंचे तो उसके भाई का पीछा कर रही स्कॉर्पियो के चालक ने उसके भाई को जान से मारने की नीयत से एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई।

शिकायतकर्ता के अनुसार बलकरण सिंह को पहले बाजाखाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उसका भाई शराब ठेकेदार दर्शन कुमार कोटकपूरा के पास काम करता था और अब वह खुद का काम करने लगा था, जिसकी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन


थाना बाजाखाना के एसएचओ सुखदर्शन कुमार शर्मा ने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने शराब ठेकेदार दर्शन कुमार व स्कॉर्पियो चालक बलविंदर सिंह कैप्टन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गुरुवार को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को वारिसों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें