फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रुपयों के लेन-देन में फायरिंग, घायल युवक पीजीआई रोहतक भेजा गया

Tue, 08 Nov 2022 10:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार फायरिंग चिड़िया निवासी युवकों ने की है और उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। घायल के पुलिस बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने रुपयों का लेन-देन था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी सदर थाना क्षेत्र के भागवी गांव में सोमवार रात फायरिंग का मामला सामने आया है। हमले में गांव निवासी एक युवक को गोली लगी हैं और उसे प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हुए है और पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग का कारण रुपयों का लेन-देन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे भागवी में गोलियां चलीं। बताया जा रहा है गोलियां भोलू नामक युवक के पैर में लगी हैं और तीन गोलियां लगने से घायल भोलू को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। हालांकि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फायरिंग चिड़िया निवासी युवकों ने की है और उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। घायल के पुलिस बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने रुपयों का लेन-देन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें