फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व के दिन मातम में डूब गई इस परिवार की खुशियां, बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

Thu, 15 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई (सोनीपत)
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन

छठ पर्व पर एक परिवार की खुशियां तबाह हो गई। हंसी खुशी छठ पर्व देखने पहुंचे युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। जिसके बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है। दरअसल छठ पर्व पर यमुना नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना हरियाणा के सोनीपत के राई इलाके का है। किशोर को उसके भाई और साथी ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। 

विज्ञापन


 सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से यमुना से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मूलरूप से यूपी के जिला बलिया के गांव हुसेनबाद फिलहाल सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी राजेश (16) अपने भाई सोनू व दोस्त के साथ छठ पर्व पर बुधवार की सुबह यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान के लिए गया था।

 स्नान करते समय राजेश अचानक गहरे पानी में चला गया। जिसके चलते वह पानी में डूबने लगा। डूब रहे राजेश को देख उसके भाई व दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं पाए। राजेश देखते-देखते डूब गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम व नायब तहसीलदार देशराज कंबोज के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गोताखोर की मदद से राजेश की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे चली तलाश के बाद राजेश का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


मातम में डूबी छठ पर्व की खुशियां 
कई दिन से राजेश का परिवार छठ की खुशियां बनाने की तैयारी कर रहा था। घर में पूजा-पाठ चल रहा था। श्रद्धा के चलते राजेश अपने भाई व दोस्त के साथ यमुना पर पूजा व स्नान करने गया था। राजेश के यमुना में डूब जाने से छठ की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के पिता सुभाष व सोनू का रोकर बुरा हाल था। वहीं, घर पर भी कोहराम मचा था। आसपास के लोग भी राजेश के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। 

यमुना स्नान को गया किशोर पानी में डूब गया था। जिस पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसके लिए गोताखोरों की भी मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव ही बरामद किया गया। एएसआई संजय कुमार, जांच अधिकारी, मीमारपुर चौकी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें