फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Gobindgarh: थाने में युवक ने गला घोंटकर की आत्महत्या, चोरी के मामले में पूछताछ करने लाई थी पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

गोदाम के मालिक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गत आठ दिसंबर की रात के समय उनके गोदाम से दो चोरों ने तांबा और पीतल चोरी किया था। इसकी कीमत करीब लाख रुपये है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ को सौंपा था। इसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाए एक युवक ने बाथरूम में अपना गला घोंटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि यहां के त्रिलोकपुरी इलाके के एक गोदाम से तांबा-पीतल चोरी के एक मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था। इनमें अजय नामक युवक ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस थाने के बाथरूम में अपना गला घोंटकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


घटना के बाद युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस 174 की कार्रवाई करने में जुट गई है। उधर, गोदाम के मालिक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गत आठ दिसंबर की रात के समय उनके गोदाम से दो चोरों ने तांबा और पीतल चोरी किया था। इसकी कीमत करीब लाख रुपये है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ को सौंपा था। इसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। अब एक युवक ने पुलिस थाने में ही किसी चीज से खुद का गला घोंटकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें