शहरवासी एक किशोर ने 30 वर्षीय महिला से परेशान होकर फंदा लगा खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ नरेश जोशी ने बताया कि एक किशोर के पड़ोस में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के साथ संबंध स्थापित हो गए। इसकी भनक युवक के अभिभावकों को लगी तो उन्होंने अपने बेटे को डांटा। उसको समझाया कि वह महिला से दूर रहे। इसके बाद उसने महिला से किनारा करना शुरू कर दिया, लेकिन महिला उससे संबंध बनाए रखना चाहती थी। महिला को जब लगा कि वह अब उससे दूर चला जा रहा है तो उसने उसको धमकाना शुरू कर दिया। इससे घबराकर किशोर ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवक की मां के बयान पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।