फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार फोन कर परेशान कर रही थी लड़की, तंग आकर युवक ने दी जान

Tue, 17 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां खोदियां मोहल्ला में रहने वाले कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि एक युवती उसे इस कदर परेशान कर रही है कि उसका जीना दूभर हो गया है। वह फोन पर युवती से बात नहीं कर रहा था। इस पर युवती ने रविवार शाम उसके पिता को कॉल कर बुरा-भला कहा। मृतक की पहचान दीपक चौधरी पुत्र माधो राम चौधरी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दीपक पिछले छह वर्षों से जालंधर के खोदियां मोहल्ला में रहता था। वह मिलाप चौक पर स्थित कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। घटना के बारे में सोमवार को तब पता चला, जब दीपक के परिवार वालों के बार-बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा। इस पर उन्होंने दीपक के मालिक को फोन किया। दीपक का मालिक जब उसके कमरे पर पहुंचा तो देखा कि उसका शव पंखे से लटक रहा था। उन्होंने इस संबंध में तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में दीपक ने अंग्रेजी में लिखा है कि उसे पिछले एक साल से कमला नामक युवती परेशान कर रही थी। वह बात-बात पर गुस्सा होती रहती है। वह पिछले एक साल से मानसिक तौर पर बीमार रहने लगा था। डिप्रेशन के चलते वह खुदकुशी करने जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कमला के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी कमला की तलाश कर रही है। इसके लिए कॉल डीटेल खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें