फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हुआ जो युवक ने थाने में काट ली खुद की गर्दन?

Mon, 03 Oct 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
तेजधार हथियार से गर्दन पर किया वार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक युवक ने थाने में ही सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी गर्दन काट ली। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप पच गया है। चोरी के आरोप में पकड़े गए गुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी बसंत नगर ने सीआईए में सब्जी काटने वाला चाकू अपनी गर्दन पर मार लिया। आरोपी के गर्दन काटते ही पुलिस मुलाजिमों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना डाबा की पुलिस ने शुक्रवार को लोहारा पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। विक्की पर पड़ोसी के घर चोरी करने का आरोप था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नौ हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए उसे सीआईए स्टाफ भेज दिया। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश करना था। इससे पहले वह खाना खा रहा था। खाना खाने के दौरान ही विक्की ने पास में रखे चाकू से खुद की गर्दन काट ली। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी के गर्दन काटते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस मुलाजिमों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

भाई की शादी में हिस्सा लेने गया हुआ था परिवार

Murder
थाना डाबा के इंचार्ज इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि विक्की के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह जेल में सजा भी काट चुका है। इसी के चलते उसके परिजनों ने उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर रखा था।

शनिवार रात को विक्की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई थी कि उसने आत्महत्या कर ली है, लेकिन वह नहीं पहुंचे। रविवार को विक्की के भाई की शादी थी। परिवार शादी समारोह में हिस्सा लेने गया था। पुलिस ने न्यायाधीश के सामने वीडियोग्राफी करवा उसका पोस्टमार्टम करवा दिया है।  मृतक के परिजनों के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार करवाया जाए।
विज्ञापन

नशा न मिलने के कारण था परेशान 

Murder
सूत्रों के अनुसार आरोपी विक्की नशा करने का आदी था। वह नशे के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। शुक्रवार को भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसे नशे की तलब उठी। उसने पुलिस से भी नशा मांगा था, लेकिन नशा न मिलने की वजह से वह परेशान हो गया। शनिवार तक नशा न मिलने के कारण ही उसने आत्महत्या कर ली। 

इस मामले में अभी तक किसी मुलाजिम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में ज्यूडिशियल इंक्वायरी चल रही है। जांच के दौरान जो सामने आएगा। उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 
डॉ. संदीप गर्ग, एडीसीपी 2 आईपीएस अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें