फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तौर से परेशान युवती ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 06 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पिछले कई सालों से मानसिक रूप से परेशान युवती ने सेक्टर 30 में अपने घर पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच 32 में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर 30 में रहनेवाली दीपिका (25) कई सालों से डिप्रेशन में थी। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। सुसाइड का पता तब चला जब उसकी मां काम से वापस घर आईं, तो दीपिका फंदे से लटकी हुई थी। परिजन तुरंत लड़की को लेकर जीएमसीएच 32 लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि  लड़की डिप्रेशन में थी और उसने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें