फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदिहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या

Sun, 02 Nov 2014 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां करनाल में दिनदिहाड़े एक युवक का मर्डर कर दिया गया। मामला मूर्ति के लेन-देन का बताया जा रहा है। आरोपी मूर्ति छीनकर और युवक की हत्या करके फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वारदात रेलवे रोड करनाल पर केसी मार्केट में हुई। मरने वाले का नाम राजन है। वह दराती कॉलोनी का रहने वाला है। युवक के ससुर सूरजप्रकाश ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को दी शिकायत में सूरजप्रकाश ने बताया कि मूर्ति के लेन-देन का मामला था। यह मूर्ति सूरजप्रकाश और राजन जयपुर से लाए थे। मूर्ति की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सूरजप्रकाश ने बताया कि उन्होंने मूर्ति को बेचने के लिए इंटरनेट पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन को पढ़कर चार युवक मूर्ति खरीदने के लिए आए थे। बातचीत चल रही थी कि वे लोग मारपीट पर आ गए।

उन्होंने सूरजप्रकाश के साथ भी मारपीट की। मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने राजन की हत्या कर दी और मूर्ति छीनकर फरार हो गए।

सूरजप्रकाश ने वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें