फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को छोड़कर चला गया अभागा बाप

Tue, 31 Mar 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गया हूं। घर छोड़कर जा रहा हूं। कभी वापस नहीं आऊंगा।’ अपनी बच्चियों को यही कहकर कजहेड़ी में रहने वाला एक व्यक्ति चार दिन पहले घर से निकला और अब तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन


परिजनों ने सेक्टर-61 की पुलिस चौकी में रतन लाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय रतन लाल की एक किडनी खराब थी और उसका चार साल से इलाज चल रहा था। छह महीने पहले जांच के दौरान उसके सिर में भी इंजरी निकली। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

रतन लाल की माली हालत बहुत खराब थी

रतन लाल के छोटे भाई प्रेमसुख ने बताया कि खेतों को लीज पर देकर ही रतन के घर का गुजारा चल रहा था। एक के बाद एक बीमारी से उसकी माली हालत भी कमजोर हो गई थी।

26 मार्च को उसने अपनी आठ और 10 वर्षीय दोनों बेटियों को गले लगाया और कहा कि वह हमेशा के लिए जा रहा है। उस वक्त उसकी पत्नी रसोई में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें