फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: युवती ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो आगबबूला हो उठा सिरफिरा आशिक, बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Fri, 29 Dec 2023 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मां की शिकायत पर थाना भोगपुर की पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर यश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में एक युवती का प्रेम प्रस्ताव ठुकराना सिरफिरे आशिक को नागवार गुजरा। इससे खफा आशिक ने तेजधार हथियार से युवती की हत्या कर दी। यह दिल दहलाने वाली घटना जालंधर के भोगपुर की है। पुलिस ने मृतका की माता सीता देवी की शिकायत पर गांव राओवाली निवासी आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी विजय कंवरपाल ने बताया कि युवती की माता सीता देवी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


सीतादेवी ने बताया कि राओवाली निवासी यश उनकी बेटी सलोनी से दोस्ती करना चाहता था लेकिन उनकी बेटी ने मना कर दिया था। वह घर से एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। 

तभी यश ने उनकी बेटी को रोककर अपने साथ खेत में ले गया। यश ने वहां पर तेजधार हथियार से सलोनी की हत्या कर दी। मां की शिकायत पर थाना भोगपुर की पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर यश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से यश की खून से लथपथ जैकेट भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें