फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सुनारिया जेल में राहुल उर्फ बाबा पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती

Fri, 29 Dec 2023 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

राहुल को लहूलुहान हालत में पुलिस ने पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक राहुल के खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसे गुरुवार को ही तिहाड़ जेल से रोहतक जेल लाया गया था।
विज्ञापन
राहुल उर्फ बाबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की सुनारिया जेल में राहुल उर्फ बाबा पर प्लोटरा गैंग के गुर्गों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात शुक्रवार शाम की है। हमले में चाकू लगने से घायल राहुल को पीजीआईएमएस ले जाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम खिड़वाली निवासी राहुल उर्फ बाबा पर सुनारिया जेल में हमला हो गया। प्लोटरा गैंग के गुर्गों ने पहले राहुल को पीटा फिर चाकू घोंप दिया। राहुल को लहूलुहान हालत में पुलिस ने पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक राहुल के खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसे गुरुवार को ही तिहाड़ जेल से रोहतक जेल लाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें