फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के नीचे कटा युवक, फाटक पर लगा रहा 22 मिनट जाम

Thu, 13 Mar 2014 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
माडर्न कांप्लेक्स के पास बने रेलवे फाटक नंबर 126बी के कुछ की दूरी पर बुधवार देर शाम ट्रेन के नीचे आकर एक व्यक्ति कट गया। जब ट्रेन चालाक ने ट्रेन की ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोका तो ट्रेन माडर्न कांप्लेक्स के फाटक के बीचों बीच जाकर रुक गई।
विज्ञापन


इसके चलते बुधवार शाम को कालका को जा रही कालका पसेंजर ट्रेन 22 मिनट तक फाटक के बीचों बीच रुकी रही। इस कारण फाटक के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

फाटक पर इतना समय ट्रेन रुके होने के बाद कुछ वाहन चालक को पीछे की तरफ जाने लगे, लेकिन जो वहन जाम में फंसे थे, उनको वहां से निकलने में आधे घंटे से भी ज्यादा समय लग गया।

फाटक मैन मुन्नी लाल ने बताया कि देर शाम उसने सवा आठ बजे फाटक बंद किया तो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही कालका पसेंजर ट्रेन आठ बजकर 16 मिनट पर फाटक के बीचों बीच आ कर रुकी गई।
विज्ञापन


उसके बाद ट्रेन का ड्राइवर नीचे उतरा और उसने फाटक पर पहुंच कर फाटक मैन मुन्नी लाल को बताया कि माडर्न कांप्लेक्स की तरफ एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे आकर कट गया है। जिसके चलते उसको ट्रेन रोकनी पड़ी। उसके बाद फिर स्टेशन के सिग्नल आदि मिलने के बाद 8 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन को फाटक से निकला गया।

रेलवे लाइन के दोनों तरफ दीवार बनाने की मांग
समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना कि आए दिन माडर्न कांप्लेक्स और पिपली वाला टाउन के सामने बनी रेलवे लाइन पर इस तरफ लोग ट्रेन के नीचे आकर कट रहे। इन घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे विभाग को लाइन के दोनों तरफ दीवार बनानी चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें