नौकरी के बहाने असम से युवती को फतेहाबाद लाकर 80 हजार रुपये में दो बच्चों के बाप को बेच दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती की मां अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंची।
पुलिस ने इस मामले में दलाल और खरीददार सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। परुलस ने खरीददार व उसके साथी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में असम के धुबरी जिले की महिला ने बताया कि गुरीफाड़ा का युवक कई महीने पहले उसकी 19 साल की बेटी को नौकरी का झांसा देकर फतेहाबाद ले आया।
महिला ने पुलिस को बताया कि कई माह तक जब उसकी अपनी बेटी से बात नहीं हुई तो उसने फतेहाबाद लाने वाले युवक से उसके बारे में पूछा तो उसने टालमटोल करनी शुरू कर दी।