फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली गर्ल किडनेप, 1.5 लाख मांगी फिरौती

Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
21 अप्रैल को बलटाना के पीजी में रहने वाली हिमाचल के बैजनाथ की 19 वर्षीय लड़की का अपहरण हो गया। अगले ही दिन फिरौती के लिए कॉल आई। मगर पुलिस इस गंभीर मामले में कोई कार्रवाई करने के बजाए मामला अपने एरिया का न होने का कहकर पल्ला झाड़ती रही।
विज्ञापन


पहले मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-34 थाने की पुलिस के पास गया। उसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने इसे बलटाना से संबंधित बताया। इसके बाद जब मोहाली कंट्रोल रूम में कॉल की गई तो वहां से कहा गया कि जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई जाए। सोमवार को जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वहीं किडनैपर ने लड़की के परिजनों से डेढ़ लाख रुपए फिरौती मांगी है।

बबली देती थी अच्छी जॉब दिलाने का भरोसा : पुलिस को दी शिकायत में विपिन कुमार निवासी उपराला, थाना बैजनाथ (हिमाचल) ने बताया कि उसकी बहन डिंपल (19) जीरकपुर में एक निजी इवेंट कंपनी में जॉब करती है और बलटाना के वार्ड-30 के रविंदरा एनक्लेव में पीजी में रहती है। इस दौरान उसकी बहन पभात में रहने वाली बबली नामक महिला के संपर्क में आ गई। उसने उसे किसी अन्य जगह पर अच्छी जॉब दिलाने का भरोसा देकर लगातार कई बार उससे संपर्क किया और उसकी बहन को अपने जाल में पूरी तरह फंसा लिया।
विज्ञापन


21 अप्रैल को उसकी बहन ने फोन पर बताया कि वह शाम की बस से घर कुछ दिन ठहरने के लिए आ रही है। उसकी बहन ने शाम को जीरकपुर से सेक्टर-43 (चंडीगढ़) के बस स्टैंड जाने के लिए बस ली, लेकिन 22 अप्रैल को उसकी बहन घर नहीं पहुंची तो उसने जीरकपुर स्थित कंपनी में बहन के साथ नौकरी करने वाले अनिल ठाकुर से संपर्क साधा।

अनिल ने उसकी तलाश की। उसके फोन पर भी संपर्क किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। डिंपल का कहीं सुराग न लगा। 22 अप्रैल को अनिल को एक फोन आया और उससे कहा गया कि डिंपल उसके कब्जे में है और अगर उसे जिंदा चाहते हो तो डेढ़ लाख रुपये मेरे अकाउंट में जमा करवा दो। यह सुनकर अनिल को लगा कि कोई मजाक कर रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल से मैसेज कर लिखा, ‘प्लीज मुझे ले जाओ

22 अप्रैल को डिंपल ने अपने मोबाइल से मैसेज कर लिखा, ‘प्लीज मुझे ले जाओ, रिशव की सिस्टर को पूछो मेरा अड्रेस और पुलिस में कंपलेंट कर दो प्लीज... जितनी जल्दी हो सके आ जाओ.. इन लोगों ने मुझे बहुत मारा है...प्लीज जगह का नाम बीकानेर है...’।

डिंपल का मैसेज देख अनिल ने उसके नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन उसके बाद स्विच ऑफ हो गया। अनिल ने इसकी सूचना तुरंत उसके भाई विपिन को दी। दूसरी ओर इस मैसेज के आधार पर अनिल ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ के सेक्टर-34 पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी।

22  अप्रैल को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने उसकी शिकायत तो दर्ज कर ली, लेकिन कार्रवाई करने को लेकर मामला मोहाली जिला पुलिस से जुड़ा होने के चलते आनाकानी ही करती रही और कहा कि डिंपल बलटाना में रहती है और इसकी तलाश बलटाना पुलिस करेगी। दूसरी ओर किडनैपर्स द्वारा अनिल से लगातार फोन पर पैसों की मांग की जाती रही। इसके देख अनिल ने डिंपल के भाई विपिन को जीरकपुर बुलवा लिया।

सोमवार को जब अनिल व विपिन बलटाना चौकी गए तो पुलिस उन्हें मामला चंडीगढ़ की बात कहकर टालने लगी। इसके बाद विपिन व अनिल ने पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम मोहाली में कॉल की। जिन्होंने तुरंत उनकी शिकायत दर्ज करते हुए तुरंत जीरकपुर पुलिस थाने के एसएचओ से मिलने को कहा, जहां पर उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने की रेड, बबली भाग निकली: पुलिस ने शिकायत लेने के तुरंत बाद पभात स्थित बबली के घर पर रेड की, लेकिन पुलिस आने की भनक पाते ही महिला मौका देखकर वहां से भाग निकली। वहीं पुलिस ने किडनेपर द्वारा अलग-अलग नंबरों से की गई कॉल्स की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। जल्द ही किडनैपर्स को पकड़ने के लिए एक टीम बना बीकानेर (राजस्थान) भेजा जाएगा। बता दें कि डिंपल के गायब होने के बाद अनिल के फोन पर पहले 22, 23 और 25 अप्रैल को लगातार किडनैपर्स की कॉल आती रही।

धक्के देकर चौकी से निकाला: युवती के भाई विपिन कुमार का आरोप है कि वह जब रविवार को बलटाना चौकी पहुंचे और इंचार्ज से केस दर्ज करने की मांग की तो चौकी इंचार्ज ने पुलिस मुलाजिमों को कहकर उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

अमनदीप सिंह, चौकी इंचार्ज, बलटाना ने बताया ‌कि लड़की जीरकपुर की रहने वाली है पर वह किडनैप चंडीगढ़ से हुई है। इसलिए केस चंडीगढ़ में ही दर्ज हो सकता है।

दीपइंद्र सिंह, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना ने बताया ‌कि मामला ध्यान में आने के बाद लड़की की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत के बाद पभात में छापामारी की गई, लेकिन वहां से आरोपी महिला फरार है। उन्होंने दावा किया कि लड़की को जल्द ही ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें