फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में गड़बड़ी, 12 के खिलाफ चार्जशीट

Thu, 14 Nov 2013 04:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पैरामिलेट्री फोर्स में एएसआई के पद के लिए लिखित परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में सीबीआई ने एसएससी हरियाणा के पूर्व निदेशक नवीन सहगल समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
विज्ञापन


सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत में दायर चार्जशीट में सीबीआई ने लिखित परीक्षा में जालसाजी, धोखाधड़ी व अनियमितता बरतने की धारा लगाई है।

सीबीआई अदालत ने चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों को 13 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए है।

मामले की पिछली सुनवाई पर सौरभ कांत और राजपाल सरकारी गवाह बन गए थे। सीबीआई को 2011 में शिकायत मिली थी कि पैरामिलेट्री फोर्स में एएसआई पद केलिए हुई लिखित परीक्षा में उच्च स्तर पर गड़बड़िया हुई है।

जांच में पता चला कि अंबाला स्थित परीक्षा केंद्र के कमरे में बैठे नौ आवेदक अव्वल आए थे। सीबीआई की टीमों ने अव्वल आने वाले उम्मीदवारों के भिवानी स्थित घर पर छापे मारे थे।
विज्ञापन


छापे के दौरान सीबीआई ने संदिग्ध कागजात बरामद किए थे। सीबीआई को जांच में पता चला कि एसएससी के कई कर्मचारी गड़बड़ी में शमिल थे।

वहीं, परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाले दो कैंडीडेट ने भी सीबीआई को कथित धांधली की शिकायत की थी।   सीबीआई ने मामले की जांच के बाद नवीन सहगल समेत 12 लोगाें पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें