फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा बीनने के बहाने मकानों की रेकी, फिर चोरी

Tue, 17 Jun 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद कोठियों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले महिला चोर गिरोह की तीन सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गईं महिलाओं से करीब छह लाख रुपये की रिकवरी हुई है। इसमें सोने के गहने, कीमती सामान और नगदी शामिल है।
विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों की पहचान बापूधाम निवासी सीमा, सेक्टर 25 निवासी शालू और सेक्टर 56 की सीमा के रुप में हुई। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की छह वारदात सुलझाई हैं।

क्राइम ब्रांच ने तीनों महिलाओं को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास पेश किया। जहां से अदालत ने शालू को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत और दोनों सीमा को 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे कूड़ा बीनने के बहाने बंद मकानों की रेकी करती थीं। जिस मकान का ताला लगा होता था उस मकान में दोपहर के समय चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के इंचार्ज रणजोध सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चोरी करने वाली तीन महिलाएं वारदात को अंजाम देने के लिए पीजीआई की तरफ जा रही हैं। सूचना मिलते ही एसआई सिंह राजदीप ने पीजीआई चौक के पास नाका लगाकर उन्हें दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उनसे सेक्टर 17 के क्षेत्र में आठ जून को की चोरी के सोने के गहने बरामद हुए। इंस्पेक्टर रणजोध सिंह ने बताया कि बापूधाम की सीमा को सेक्टर 39 थाने में पहले भी पकड़ा था। जबकि सेक्टर-56 की सीमा पर तीन मामले और सेक्टर-25 की शालू पर आधा दर्जन चोरी  के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें