पंजाब पुलिस अपनी करतूतों से विभाग को शर्मसार करती रहती है। ताजा कड़ी में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर महिला के खुदकुशी का मामला सामने आया है।
दरअसल जगह पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के चलते पुलिस से धमकियां मिलने पर चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 की कांता रानी ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। थाना डिवीजन सात की पुलिस ने मृतक महिला के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया।
जिसमें उसने थाना डिवीजन तीन के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार, थाना डाबा में तैनात सब इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह, जतिंदर मान, विमल मान, विशाल बतरा, अनिल किंग और कैलाश कपूर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया।