फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब खिलौना पिस्तौल लेकर महिला पहुंची ज्वेलरी लूटने

Tue, 10 Mar 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अनूठे किस्म की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। खिलौना पिस्तौल के बल पर सोने के गहने लूटने सराफा बाजार पहुंची इस महिला को लोगों ने दबोचकर बुरी तरह पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर पंजाब के मालेरकोटला के निकटवर्तीय कस्बा अमरगढ़ में घटी। जहां दिनदहाड़े सुनार की दुकान पर पहुंची एक अज्ञात महिला ने करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहने अपनी खिलौना पिस्तौल के बल पर लूटने की पूरी कोशिश की, लेकिन सुनार द्वारा शोर मचाए जाने पर बाजार के लोग इकट्ठा हो गए और महिला को चारों तरफ से घेर लिया।

महिला अपने पर्स में से पिस्तौल (खिलौना) निकालकर लोगों को दूर रहने के लिए डरा भी रही थी। हालांकि बाजार के लोगों ने उसे दबोच कर उसे बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस महिला के पास देसी कट्टा (रिवाल्वर) था जिससे लोग काफी सहमे हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि पुलिस के मुताबिक इस महिला के पास केवल खिलौना पिस्तौल था जिसके बूते वह सुनार को लूटने आई थी।

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी अमरगढ़ गुरमीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाने के बाद ही पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें