फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता के रेस्टोरेंट में महिला से रेप

Fri, 23 May 2014 12:15 AM IST
जतिंदर देवगन/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर है। यहां के कचहरी चौक में स्थित वरिष्ठ अकाली नेता के रेस्टोरेंट पर महिला से बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति की गैरमौजूदगी में किया बलात्कार

सिटी पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र कौर ने बताया कि पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी पिछले साल ही हुई। आरोपी कुलदीप सिंह के साथ उसके पति के दोस्ताना संबंध थे।

घर आना-जाना होने के कारण आरोपी की उससे भी बातचीत होने लगी। एक बार आरोपी कुलदीप उसके पति की गैर मौजूदगी में उसके घर आ गया और उसे बहलाफुसलाकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए।

उस दिन के बाद आरोपी उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालने लगा। उसके मना करने पर ससुराल वालों को सबकुछ बताने की धमकियां भी दीं।

ससुराल में बताया तो हो गया तलाक

पीड़िता के मुताबिक उसने आरोपी की मांग को मानने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसके ससुराल में फोन कर सबकुछ बता दिया। ससुराल में विवाद पैदा हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत तलाक तक आ पहुंची और पंचायत ने
उसका पति से तलाक करवा दिया।

तलाक के बाद आरोपी कुलदीप ने उसको शादी का झांसा दिया और एक दिन मिलने के लिए अकाली नेता के रेस्टोरेंट पर बुलाया। उसके कहे मुताबिक वह जब रेस्टोरेंट पर पहुंची तो वहां बात करने के बहाने उसे कमरे में ले गया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

पीड़िता के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी उसका बलात्कार करने के बाद उसे रेस्टोरेंट के कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया। होश में आते ही पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र सूबा सिंह निवासी कस्बा शहणा, जिला बरनाला के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

उधर, रेस्टोंरेंट के मालिक अकाली नेता ने रेस्टोरेंट में ऐसी किसी भी वारदात होने से इंकार किया। उसने बताया कि पुलिस ने उनका सियासी अक्स खराब करने के मकसद से एफआईआर में बिना बजह उनके रैस्टोरैंट का नाम ड़ाल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें