फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली पाकर महिला से बलात्कार

Thu, 06 Nov 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को अकेला पाकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 34 वर्षीय महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि 3 नवंबर को उनके परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे इसी गांव का ही एक युवक राजेश उसके घर में कूद गया। उस समय वह सो रही थी।

छेड़खानी करने पर उसकी नींद खुली वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव से फरार आरोपी राजेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें