फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः तरनतारन में ग्रंथी दंपति पर जानलेवा हमला, पत्नी की हुई मौत

Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारन में गुरुद्वारा साहिब में रह रहे बुजुर्ग ग्रंथी और उनकी पत्नी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मामला तरनतारन के गांव कोट बुड्ढा का है। हमले में ग्रंथी की पत्नी कुलवंत कौर की मौत हो गई और ग्रंथी गुरनाम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर गुरुद्वारा साहिब के कमरे से पांच हजार की नगदी भी लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पट्टी के गांव कोट बुड्ढा निवासी 62 वर्षीय गुरनाम सिंह गुरुद्वारा बाबाम शहीद में बतौर ग्रंथी तैनात हैं। गुरनाम सिंह पत्नी कुलवंत कौर भी साथ में गुरुद्वारा साहिब में रहती थी। उनके दो लड़के शिंदर सिंह और बलविंदर सिंह अपने बच्चों के साथ गांव के मकान में रहते हैं। 

शनिवार की रात को सुख आसन के बाद ग्रंथी गुरनाम सिंह गुरुद्वारा साहिब के कमरे में सो गए। रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोग गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए। ग्रंथी गुरनाम सिंह ने आहट पा कर जब कमरे का दरवाजा खोला तो वहां तीन नकाबपोशों ने उन्हें घेर लिया और बेसबैट व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने ग्रंथी का मुंह भी बांध दिया। फिर उन्होंने कमरे में सो रही कुलवंत कौर से भी मारपीट की। कुलवंत कौर ने जब शोर मचाया तो उनका गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी जाते हुए कमरे से पांच हजार रुपये भी ले गए। सरपंच शेर सिंह, इंद्रजीत सिंह, रणजीत सिंह ने बताया कि सुबह जब वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो ग्रंथी गुरनाम सिंह घायल हालत में मिले। 

घटना की जानकारी थाना सदर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल ग्रंथी गुरनाम सिंह को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें