फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से काट डाला फिर खुद लेकर पहुंचा अस्पताल

Mon, 06 Mar 2023 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

शिवा की शादी करीब 17 वर्ष पहले शांति देवी से हुई थी। इसके बाद उसने चार बच्चों को जन्म दिया। शिवा पिछले काफी समय से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हरियाणा के गांव लकड़ी कोटा में मजदूरी कर रहा था। शांति दो मार्च को विजय नामक युवक के संग फरार हो गई थी।
विज्ञापन
अबोहर में महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के नजदीक एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद वह खुद ही अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल में ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को शवगृह में रखवाकर आरोपी को काबू कर लिया है। मृतका चार बच्चों की मां थी। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी है। 

विज्ञापन

    
ढाणी मसीत के बांसल ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके भाई शिवा की शादी करीब 17 वर्ष पहले शांति देवी से हुई थी। इसके बाद उसने चार बच्चों को जन्म दिया। कृष्णा ने बताया कि शिवा पिछले काफी समय से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हरियाणा के गांव लकड़ी कोटा में मजदूरी कर रहा था। कृष्ण कुमार ने बताया कि शिवा की पत्नी शांति दो मार्च को विजय नामक युवक के संग फरार हो गई थी। इसका पता चलते ही उसका भाई शिवा पंचायत करवाकर अपनी पत्नी को वापस ले आया।     

विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने बताया कि शांति को समझाने के लिए शिवा उसे ईंट भट्ठे पर मेरे पास लेकर आया। सोमवार दोपहर शिवा सहित अन्य लोग शांति को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन शांति का कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। इसी बात से नाराज शिवा ने पहले शराब पी और फिर शांति पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी खुद उसे सरकारी अस्पताल लेकर गया। वहां डाक्टरों ने शांति को मृत घोषित कर दिया। 
    
घटना का पता चलते ही सरकारी अस्पताल में पहुंची नगर थाना पुलिस ने शिवा को हिरासत में ले लिया। इस दौरान शिवा ने बताया कि उसे अपनी पत्नी को मारने और उसके मरने का कोई गम नहीं है क्योंकि समझाने के बाद भी वह अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद कर रही थी। मां की मौत का पता चलते ही उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ और थाना प्रभारी परमजीत ने बांसल ने ईंट भट्ठे पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और शांति की हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। डीएसपी ने बताया कि महिला के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों के चलते ही उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें