फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का जन्मदिन भी नहीं मना पाई विवाहिता, गला घोंटकर मार डाला, जानें क्या वजह आई सामने

Tue, 04 Jun 2019 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पटियाला के थाना पसियाना के अधीन गांव तरोड़ा खुर्द में दहेज को लेकर 25 साल की विवाहिता से मारपीट करके उसका गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई धाराओं केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन


गांव अजनौदा खुर्द निवासी लखवीर सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी लड़की प्रभजोत कौर (25) की शादी करीब तीन साल पहले तरोड़ा खुर्द के रहने वाले हरविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों की ओर से मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था। 

पिता ने बताया कि कई बार वह गांव के पूर्व सरपंच को साथ लेकर बेटी के ससुराल जाकर समझौता कराकर आया। कुछ दिन बाद फिर से ससुराल वालों की ओर से उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगता था। सोमवार को दामाद हरविंदर सिंह का फोन आया कि प्रभजोत कौर ने फंदा लगाकर जान दे दी है। 
विज्ञापन


उन्हें पूरा शक है कि प्रभजोत कौर को उसके पति हरविंदर सिंह, ससुर जगतार सिंह व सास जसवीर कौर की ओर से मारपीट करके गला घोंटकर मारा है। पिता के बयान पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

बेटी का मंगलवार को था जन्मदिन
प्रभजोत कौर की एक साल की बेटी का मंगलवार को जन्मदिन था। बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का कई दिनों से दिल में हसरत पाले बैठी प्रभजोत कौर इसे पूरा नहीं कर सकी। प्रभजोत कौर की एक दिन पहले ही मौत हो गई।        

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें