फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप-छेड़खानी की एफआईआर लिखने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म-छेड़खानी की एफआईआर लिखने का आदेश
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 23 मई की रात वह घर पर अकेली थी। पति किसी वैवाहिक कार्यक्रम में बाजा बजाने गया था। पीड़ित की मानें तो इसी दौरान पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और कनपटी पर तमंचा सटाकर उसने दुराचार किया। पीड़िता की मानें तो अगली सुबह ही उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने नगर कोतवाल को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं पिपरी इलाके की एक महिला ने बताया कि 28 मई को देवर ने उसके साथ छेड़खानी की थी। उसकी शिकायत पर भी एसपी ने कोतवाल को केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।
-----
दबंगाें ने मां-बेटी को पीटा
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव की संतोषी देवी पत्नी शिवशंकर ने बताया कि एक जून को उसकी बेटी शिवानी खेतों की ओर गई थी। वहां वह पड़ोस के एक दबंग के खेत में बैठ गई। इतनी सी बात पर दबंग ने गाली-गलौज करते हुए शिवानी को पीट दिया। उलाहना देने जाने पर उसकी मां संतोषी को भी साथियों संग पीटा। शोर मचाने पर मौके पर आए ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जानलेवा हमले में पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के रतगहा गांव की कौशल्या देवी ने बताया कि 31 मई को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी पिटाई की थी। पेट में हत्या के इरादे से चाकू घोंप दिया था। पीड़िता की मानें तो देवर संदीप, दीपू व जेठ पप्पू के खिलाफ उसने जानलेवा हमले की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर के बजाए एनसीआर दर्ज किया। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित महिला के होश उड़ गए। मंगलवार को उसने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने चरवा कोतवाल को मेडिकल के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें