फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने पहले संबंध बनाए, फिर हत्या कर दी

Fri, 24 Oct 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत दलबीर नगर में महिला की हत्या उसी के जेठ ने की थी और वह यहां पर अपने पति नहीं, बल्कि जेठ के साथ ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि जेठ ने उसको फंदा लगाने के लिए उकसाया था और बाद में खुद उसके नीचे से चारपाई हटा दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की हत्या के पीछे के कारण उसके अवैध संबंध बताए हैं। पुलिस ने हत्यारोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। थाना शहर पुलिस ने दलबीर नगर में महिला के फंदे पर लटकने के मामले का बुधवार को खुलासा कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना शहर के अंतर्गत दलबीर नगर में नेमा (30) का शव फंदे पर लटका था। बाद में पुलिस द्वारा मौके से जुटाए नमूनों को आधार बनाकर जांच की।
विज्ञापन


इसमें महिला की हत्या होना सामने आया। इसके बाद थाना शहर पुलिस ने मामले की गहनता के साथ जांच की और उसकी हत्या होना सामने आया।
विज्ञापन

पति नहीं जेठ से साथ रहती थी महिला

पुलिस ने इसमें पप्पू निवासी फरीदपुर जहानगंज फरुर्खाबाद, यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पप्पू ने नेमा की हत्या की वारदात को कबूल लिया।

प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पप्पू तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और नेमा उसके दूसरे नंबर वाले भाई शंकर की पत्नी थी। पप्पू नेमा को पानीपत ले आया और उन्होंने दो सितंबर को ही दलबीर नगर में कमरा किराए पर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि एक दिन पप्पू ने नेमा को फांसी का फंदा लगाने का उकसा दिया।

उसने भी ताव में आकर फंदा गले में लगा लिया और पप्पू ने पीछे से उसके हाथ पकड़ लिए और नीचे से चारपाई को हटा दिया। इससे नेमा की मौत हो गई। अनिल कुमार ने बताया कि यह पुलिस के लिए उपलब्धि का विषय है और पुलिस ने आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने जहां से हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें