फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चों संग महिला ने झील में लगाई छलांग

Fri, 21 Aug 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने अपने मासूम बच्चों के साथ झील में छलांग लगा दी। मामला पंजाब के बठिंडा का है। जिले के बल्ला राम नगर निवासी एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर शुक्रवार को झील में अपने बच्चों संग छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला और उसके बच्चों को झील से बाहर निकाला। इस दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रभजोत कौर की मौत हो गई। लोगों ने रमनप्रीत कौर और उसके ढाई वर्षीय बच्चे अमृतपाल सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना थर्मल के एएसआई फैली सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाहिता का शुक्रवार को अपने ससुरालियों से झगड़ा हुआ था। इसके चलते उसने बच्चों के साथ खुदकुशी की कोशिश की। उन्होंने बताया कि महिला अभी कुछ बताने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन


गांव न्योर में रहते उसके परिजनों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता के बयान पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। उसके परिजनों के पहुंचने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें